आप अभी भी ग़ुलाम हैं

Aditya Kapoor
1 min readAug 15, 2020

--

Photo by niu niu on Unsplash

आंख खुली
हिन्दू दिखा, मुसलमान दिखा,
भारतीय ना दिखा,
आप अभी भी ग़ुलाम हैं |

आँख खुली
ब्राह्मण दिखा, शूद्र दिखा,
देशवासी ना दिखा,
आप अभी भी ग़ुलाम हैं |

आंख खुली
चिंकी दिखा, मद्रासी दिखा,
हिन्दुस्तानी ना दिखा,
आप अभी भी ग़ुलाम हैं |

आँख खुली
हिंदी ना पढ़ी , तमिल ना पढ़ी
अंग्रेज़ी पढ़ी,
आप अभी भी ग़ुलाम हैं |

आंख खुली
भेद दिखा,
एका ना दिखा,
आप अभी भी गुलाम हैं |

--

--